हिंडौन ग्रामीण। गांव रीठौली में सोमवार रात आपसी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 7 जने घायल हो गए। घायलों को करौली और हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर मामला दर्ज किया है।
एक पक्ष के घायल स्वरूप जाटव (50) ने पुलिस को दिए पर्चाबयान में बताया कि आपसी रंजिश में वहीं के अमरसिंह, रामदयाल, दिनेश, मुनेश, सुरेश आदि ने धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे बचाने आई प|ी भूरीदेवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के घायल बृजेंद्र जाटव ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण सोमवार रात 8 बजे उनके घर आकर वहीं के स्वरूप जाटव, विजय, भीमा, भूरी ने कुल्हाड़ी लाठियों से हमला कर दिया।
इसमें बृजेंद्र जाटव, रिंकू जाटव, सीमा, उर्मिला राजकुमारी घायल हो गईं। घायलों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने महिलाओं को बेअदब किया और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को 108 एम्बुलेंस के नरेश सैन उदयभान ने हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया और कुछ घायलों को करौली के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर सनेटकापुरा के हरलाल मीना को वहीं के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विजयपुरा की राधादेवी (25) मंगलवार को आग से झुलस गई। राधादेवी ने बताया कि मंगलवार को खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से वह झुलस गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। कछवायापाड़ा की 70 वर्षीय कटोरीदेवी गिरने से घायल हो गई।
हिंडौन सिटी . रीठौली में दो पक्षों में हुए झगड़े में घायल हुआ स्वरूप जाटव, विजेंद्र जाटव और रिंकू जाटव।