पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय, जिला प्रभारी मंत्री से आज मिलेंगे पत्रकार

सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय, जिला प्रभारी मंत्री से आज मिलेंगे पत्रकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| जिला पत्रकार संघ की आपातकालीन बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत की अध्यक्षता में जिला संघ कार्यालय पर हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मीडियाकर्मियों के साथ आए दिन किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर और एडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लिया गया।
इसके अलावा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों का कवरेज नहीं करने एवं इस संबंध में बुधवार को करौली रहे जिले के प्रभारी मंत्री अरुण चतुर्वेदी को जिला पत्रकार संघ की ओर से ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया।

प्रवक्ता सुखदेव डागुर ने बताया कि बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों का मीडिया के प्रति बढ़ता नकारात्मक दृष्टिकोण आैर दुर्व्यवहार के मामले में पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शासन प्रशासनिक कार्यक्रमों के साथ ही अन्य आवश्यक सरकारी सूचनाओं के प्रकाशन का अग्रिम निर्णय तक बहिष्कार किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सारस्वत ने कहा कि मीडिया के प्रति दुर्व्यवहार के मामले में कलेक्टर एडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेते हुए राज्य सरकार को अवगत कराने की बात कही। जार के जिलाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि मीडिया की गरिमा मर्यादा के लिए हित अधिकारों का संरक्षण जरूरी है।
इसके लिए सभी पत्रकारों को एकजुट रहकर संघ के निर्णय की पालना करनी चाहिए। इसी प्रकार वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकेतु बेनीवाल,केसी तिवाडी, मनोज जैन, दिनेशचंद शर्मा आदि ने भी विचार प्रकट किए।