पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांचना बांध में मिला शव, सूचना के दो घंटे बाद तक नहीं पहुंचे नप कर्मचारी

पांचना बांध में मिला शव, सूचना के दो घंटे बाद तक नहीं पहुंचे नप कर्मचारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय के समीप पांचना बांध में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना दी, लेकिन दो घंटे तक सफाईकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।

सब इंस्पेक्टर केशरसिंह ने बताया कि उन्हें दूरभाष पर सूचना मिली कि पांचना बांध में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रस्सी के सहारे किनारे पर खींचा और पहचान के लिए उसके कपड़ों की तलाशी ली। पैंट की जेब में मिले पर्स कागजात के आधार पर शव की पहचान विवेक विहार निवासी ओमप्रकाश पुत्र मुरारी लाल गुप्ता के रूप में हुई। शव को पांचना बांध से निकलवाने के लिए नगर परिषद से सफाई कर्मचारी भेजने के लिए फोन किया। सूचना के लगभग दो घंटे बाद तक सफाईकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। लगभग दो घंटे इंतजार के बाद स्वयं पुलिसकर्मी नगर परिषद पहुंचे और नगर परिषद से ट्रैक्टर सफाईकर्मी लेकर आए। तब जाकर उसे निकाला जा सका। मृतक की सूचना परिजनों की दी, जिससे परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है।

करौली. पांचनाबांध में शव मिलने की सूचना पर मौके पर जमा भीड़ उपस्थित पुलिसकर्मी।