पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरजेएस बृजेश कुमार सहित कई प्रतिभाओं का सम्मान

आरजेएस बृजेश कुमार सहित कई प्रतिभाओं का सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| सुभाषनगर कॉलोनीवासियों ने राज्य न्यायिक सेवा में चयनित बृजेश कुमार सहित विभिन्न पदों पर चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया। समाज के लोगों ने प्रतिभाओं का साफा माला पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही समाज कॉलोनी का नाम रोशन करने पर मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार किया।

कॉलोनी के बृजेश कुमार का सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पद पर चयन होने की खुशी में लोगों ने अन्य सभी नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान करने का निर्णय लिया। अभिनंदन कार्यक्रम में आरजेएस में चयनित बृजेश कुमार सहित मयंक, प्रकाश कनिष्ठ अभियंता, नरेंद्र कुमार व.अ., रायसिंह व.अ., विनोद कुमार अध्यापक, अमृतलाल अध्यापक, अशोक कुमार अध्यापक, लेखराज सूचना सहायक, यशवेंद्र कैशियर, धीरज एलडीसी, सुमन पंस सदस्य, वीरेंद्र पशुधन विशेषज्ञ, महेंद्र आरएसी वाले का समाज के वरिष्ठ जनों ने साफा माला पहनाकर सम्मान किया। समाज की प्रतिभाओं ने ईमानदारी के साथ समाज सेवा करने कर्त्तव्य निर्वहन को भरोसा दिया। वहीं युवाओं को कॅरियर बनाने के लिए शिक्षा पर जोर देने की सलाह दी। साथ ही कॉलोनीवासी समाज बंधुओं का सम्मान करने पर आभार धन्यवाद प्रकट किया। इसी दौरान आरजेएस में चयनित बृजेश कुमार के पिता एडीपी प्यारेलाल का भी साफा-माला पहनाकर सम्मान किया। मंच संचालन रामगिलास प्रधानाध्यापक ने किया। इस कार्यक्रम में रामस्वरूप प्रधानाध्यापक, भगवानसिंह एईएन, दयाराम एटीओ, रामसहाय कैशियर, सियाराम कंपाउंडर, दुर्गालाल अध्यापक, मुंशीलाल, घनश्याम जाटव व्याख्याता, रामरज ठेकेदार, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे।

करौली. सुभाषनगर कॉलोनी में आरजेएस बने बृजेश कुमार सहित अन्य प्रतिभाओं का समाज ने किया सम्मान।