- Hindi News
- मैन पॉवर की कमी के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त
मैन पॉवर की कमी के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त
नेशनलहैल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर दिल्ली के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि मैनपॉवर की कमी के बाद भी यहां व्यवस्थाएं रख रखाब अच्छी पाई गई।
कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार ने यह बात गुरुवार सामान्य चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा जिला अस्पताल में 52 चिकित्सकों के पद स्वीकृत होने बाद 27 पद रक्त हैं फिर भी व्यवस्थाएं सहीं पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने शिशु वार्ड, बच्चा वार्ड, एफवीएमसी वार्ड टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया तो वहां भी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली वहां कार्यरत स्टाफ द्वारा दवाईयां रिकार्ड का संधारण भी दुरुस्त पाया गया। संजीव कुमार ने कहा कि भारत राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जिले में जहां भी निरीक्षण किया तो सभी जगह दवाईयां पर्याप्त मात्रा में पाई। संजीव कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्थाओं में जरूरतों के बारे में कहा उन्होंने 32 देशों में काम किया है, लेकिन कहीं भी उन्हें यह बात सुनने को नहीं मिली की सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाएं पूर्ण और नहीं चाहिए। फिर भी केन्द्र राज्य सरकार सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
इस मौके दिल्ली से आई टीम में संध्या सिंह, अमीता, नवदीप कौर, राज्य निदेशालय परिवार कल्याण से डा. विनोद कुमार निप्पी संस्था के राज्य प्रभारी डा. एसपी यादव, पीएमओ श्रीराम मीणा, डा. राधेश्याम गुप्ता भी साथ थे।