पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण ने रोका खारी नाले की सफाई पटाव का कार्य

अतिक्रमण ने रोका खारी नाले की सफाई पटाव का कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

17करोड़ की लागत से कराए जा रहे खारी नाले की सफाई, पटाव और ढ़काव का कार्य अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से डेढ़ माह से बंद पड़ा हुआ है। अतिक्रमण हटाने की दिशा में नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से खारी नाले के पास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खारी नाले की सफाई, पटाव और ढ़काव कार्य के लिए राज्य सरकार की ओर से 17 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। राजस्थान आवास विकास इन्फ्रास्ट्रेक्चर लिमिटेड की ओर से खारी नाले का निर्माण कार्य शिल्पा कन्ट्रेक्शन कंपनी को सौंपा गया है।

नगर परिषद की ओर से निर्माण कार्य में सहयोग नहीं करने से खारी नाले का निर्माण कार्य बार-बार रुक जाता है और वर्तमान में निर्माण स्थल के पास अितक्रमण दायरे में आए भवनों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से डेढ़ माह से खारी नाले का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। शिल्पा कंपनी के सुपरवाइजर गोपाल सिंह ने बताया कि खारी नाले की चौड़ाई 30 फुट तथा ऊंचाई 8 फुट निर्धारित है, लेकिन भायलापुरा, करौली मार्ग डैंपरोड नाले के पास दोनों तरफ अतिक्रमण होने से चौड़ाई 17 से 19 फुट रह गई है। ऐसे में नाले का निर्माण कार्य रुका हुआ है। अतिक्रमण से नगर परिषद के अिधकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद के आयुक्त को तीन बार लिखित में दिया जा चुका है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। बताया कि नाला निर्माण दायरे में रहे अतिक्रमण का नगर परिषद के अिधकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं।

शीघ्रकरेंगे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

नगरपरिषद के आयुक्त लक्ष्मीनारायण मीणा ने बताया कि खारी नाले के पटाव और ढ़काव में बाधक बने भायलापुरा क्षेत्र के अतिक्रमणों को हटाने की शीघ्र कार्रवाई शुरु की जाएगी। अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई, पटाव और ढ़काव का कार्य रुका हुआ है। ऐसे अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जाएगा।

हिंडौन सिटी. अतिक्रमणनहीं हटाए जाने से डेढ़ माह से बंद पड़ा खारी नाले का काम।