कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी
अग्रवालयुवा संगठन की एक बैठक श्याम प्लाजा मंे हुई। जिला संगठन मंत्री पंकज गोयल ने बताया कि बैठक में अग्रसेन जयंती की तैयारियां पर चर्चा की गई। बताया कि जयंती पर सभी ईकाईयों में फल वितरण कार्यक्रम रखा गया है। फल िवतरण कार्यक्रम के लिए हिंडौन इकाई का संयोजक पंकज गोयल अंकुर गोयल, सह संयोजक शैलेश अग्रवाल, करौली का संयोजक सत्यप्रकाश मंगल, सपोटरा का संयोजक अशोक सिंहल रवि पंसारी तथा नारौली से अनिल जिंदल को संयोजक बनाया गया। बैठक में पंकज गोयल, अंकुर गोयल, सुमित गर्ग, शिंभू गोयल, कैलाश अग्रवाल, शैलेश गोयल आदि मौजूद थे।
शोभायात्रािनकालेंगे
श्रीमहावीरजी| अग्रवालसमाज की ओर से अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। अग्रवाल समाज की बैठक में जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि 20 सितबंर को महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अग्रसेन जयंती पर दोपहर एक बजे अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा मनमाेहक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गोयल ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर 20 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों की कई प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
अग्रवालअध्यक्ष बने
सूरौठ|कस्बेकीअग्रवाल धर्मशाला में गत दिवस युवा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सर्वसम्मति से मनोज पिलोदिया को चुना गया है। इसके अलावा मुकेश ताली को उपाध्यक्ष, पवन बंसल को कोषाध्यक्ष, नारायण सिंहल को महामंत्री, सीताराम गोयल को प्रचार मंत्री बनाया गया है।