नोडल प्रधानाध्यापकों की मीटिंग आज
नोडल प्रधानाध्यापकों की मीटिंग आज
सपोटरा|ब्लॉक प्रारंभिकशिक्षा विभाग के नोडल प्रधानाध्यापकों की बैठक शुक्रवार काे प्रात: 11 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित की जावेगी। बीईईओ भरतलाल मीणा ने बताया कि बैठक में मासिक सूचनाओं पर चर्चा की जावेगी। अनुपस्थित रहने वाले नोडलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
ब्लॉककांग्रेस कमेटी की बैठक
नादौती|कस्बे केखटाना भवन में 19 सितम्बर को कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की बैठक ब्लॅाक अध्यक्ष बनैसिंह की अध्यक्षता में होगी। ब्लॉक प्रवक्ता सियाराम गुर्जर ने जानकारी दी है कि बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
ईदगाहपरिसर में पौधरोपण
हिंडौन सिटी| सदभावनाफाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे ईदगाह परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। जिला समन्वयक नफीस अहमद ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में फल छायादार पौधे लगाकर सदभाव का संदेश दिया जाएगा।
गुर्जरोंकी मूडिया में पंचायत कल
तिघरिया|समीप केगांव मूडिया के देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाज की पंचायत 20 सितंबर को होगी। मूडिया के सरपंच दीपक करेला ने बताया कि गुर्जर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए बुलाई इस पंचायत में 28 गांवों के गुर्जर समाज के लोग भाग लेंगे। इस पंचायत की अध्यक्षता गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला करेंगे। इस मौके पर करौली के विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक हरज्ञान सिंह हरिसिंह महवा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विधिकसाक्षरता शिविर में दी कानूनी जानकारी
हिंडौन सिटी|विधिक सेवासमिति की ओर से गुरुवार को गांधी एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल चन्द्रा उच्च माध्यमिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी गई। शिविर में विधिक साक्षरता समिति के पैनल अधिवक्ता महेश गोयल ने लोकोपयोगी कानून, एंटीरेंगिग कानून, एफआईआर, उपभोक्ता संरक्षण, लोक अपदूषण, मोटर वाहन कानून आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर पैनल अिधवक्ता राघवेन्द्र जैमिनी, पीएलबी महेन्द्र शर्मा, राकेश अग्रवाल, गांधी स्कूल एकेडमी के निदेशक धीरेन्द्र चौधरी, प्रधानाचार्य गोविंद गुप्ता, चन्द्रा स्कूल के निदेशक नीरज गुप्ता, प्रधानाचार्य महेश तिवाड़ी आदि मौजूद थे।
आरोपियोंको गिरफ्तार किया जाए
करौली| पीड़ितपरिवार ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कुडगांव थाने में दर्ज मुकदमा