एनआरएचएम की टीम ने किया दौरा
राष्ट्रीयग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की केन्द्रीय एवं राज्य की संयुक्त टीम ने गुरूवार को क्षेत्र का दौरा कर सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर प्रसव से संबंधित सुविधाओं तथा टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेकर व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
टीम ने गुरूवार की दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडगांव,उपस्वास्थ्य केन्द्र डाबरा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सपोटरा का निरीक्षण किया। जिसके दौरान टीम को अस्पतालों में संतोषजनक व्यवस्था पाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडगांव से गंगापुर सिटी अस्पताल 8 किमी दूर होने के बाबजूद गंभीर रोगियों को करौली रैफर करने पर अचम्भा जाहिर कर नोट किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में टीम ने प्रसूती कक्ष, टीकाकरण, प्रयोगशाला तथा आपातकालीन कक्ष का जायजा लिया। जिसके दौरान साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त मिली। टीम के डॉ.संजय यादव ने एलएचवी सुसम्मा शैकरियां,एएनएम कमलेश सिंह तथा मेल नर्स मुकेश शर्मा से प्रसूताओं के ममता कार्ड को भरने तथा प्रसूताओं काे जानकारी देने संबंधित प्रश्न पूछे गए। टीम ने बच्चों के मानसिक विकास के लिए प्रसूताओं काे नवजात शिशु से बातचीत करने तथा उसको हंसाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर मात्र मलेरिया के दो मामले पाए जाने पर अचम्भा जाहिर करते हुए लैब टैक्नीशियन को रोगी विशेषकर मलेरिया के लक्षण वाले व्यक्ति की खून की तुरंत जांच रिपोर्ट उपचार के लिए प्रस्तुत करने की हिदायद दी गई। दूसरी ओर एएनएम आशा सहयोगिनियों को जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य टीकाकरण में ईमानदारी से कार्य करने को कहा। इस दौरान आरसीएचओ डॉ.श्रीफूल मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.पूरणमल मीणा तथा चिकित्सा प्रभारी डाॅ.लखनलाल मीणा आदि उपस्थित थे।
अध्यापक की प्रतिनियुक्ति समाप्त की जाए