पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान मेले में हुई प्रतियोगिताएं

विज्ञान मेले में हुई प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली|स्वतंत्रता सैनानीचिरंजीलाल शर्मा राउमावि में 47वां जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शन प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को कई रंगारंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय प्रधानाचार्य रामकेश मीणा ने बताया कि गुरुवार को शिक्षक पोस्टर प्रतियोगिता में रामावि रौसी की पूजा सिंह मीणा प्रथम,रामावि सकरघटा के सतीश चन्द गोयल द्वितीय्र,राउमावि करौली के नईम अहमद तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतयोगिता में रामावि राजपुर वाडा के सीताराम प्रजापत प्रथम, रामावि बरदाला के निरंजन कुमार मीणा द्वितीय राउमावि करौली के पंकज कुमार मीणा तृतीय, प्रादर्श प्रदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय में राउमावि करौली के बृजकिशोर शर्मा प्रथम जूनियर वर्ग में हिमालयन पब्लिक स्कूल हिण्ड़ौन सिटी के आशुतोष गोयल प्रथम रहे।