पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्साकेन्द्रों का निरीक्षण

चिकित्साकेन्द्रों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार समाचार

चिकित्साकेन्द्रों का निरीक्षण

करौली| आरसीएचओडॉ. श्रीफूल मीणा और जिला आईईसी शिवकुमार शर्मा ने कैमला, कैमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नादौती का निरीक्षण बुधवार को देर शाम तक किया गया और मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, बैक्सीन डिपो, आईईसी सामग्री प्रदर्शन, मौसमी बीमारियों पर सतर्कता बरतने के आवश्यक जांच कर दिशा निर्देश दिए हैं।

अग्रसेनजयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

करणपुर| कस्बेमें गुरूवार को अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दिनेश जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें अग्रसेन जयंती पर 25 सितंबर को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी और सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। कस्बे में जगह जगह स्वागत द्वार सजावट करने की नव युवक मंडल के कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी है। जिंदल ने बताया कि अग्रसेन जयंती के दिन समाज के लोगों के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जो प्रतिष्ठान को खोलेगा उस पर 1100 रुपए का दंड़ किया जाएगा।

बाढ़पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना

हिंडौन सिटी| जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं एवं अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से एकत्र राहत सामग्री की गाड़ी को गुरुवार सुबह भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचेगी और वहां से ट्रकों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी पार्षद पुष्पा जैन ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री एकत्र की। कंबल, शॉल आदि राहत सामग्री को गाड़ी के माध्यम से जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय को रवाना किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल ने राहत सामग्री से भरी गाड़ी को झंडी दिखाई। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ तुलसीदास आश्रम के संत तुलसीदास ने 5100 रुपयों के साथ 150 मर्दानी धोती, 10 जोडी पेंट-शर्ट, 60 साड़ियां, 350 तौलिया, 305 अंड़ी 1395 अंगोछा जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रदान किए।