पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो माह से बंद पड़ी है हाईमास्क लाइट

दो माह से बंद पड़ी है हाईमास्क लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो माह से बंद पड़ी है हाईमास्क लाइट

हिंडौन सिटी|शहर केचुंगी नाका-5 के पास लगी हाईमास्क लाइट दो माह से बंद पड़ी हुई है। रातभर हाईमास्क लाइट के बंद रहने से अंधेरा बना रहता है, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंुगी नाका के पास के निवासी नरोत्तम शर्मा, भरतलाल, ओमी, देवी सिंह, मनोज, पिंटू आदि ने बताया कि नगर परिषद की ओर से चुंगी नाका चौराहे पर लगाई गई हाईमास्क लाइट दो माह से बंद होने से अनुपयोगी बनी हुई है। हाईमास्क लाइट के बंद होने की जानकारी नगर परिषद के कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रात भर हाईमास्क लाइट के बंद रहने से अंधेरा बना रहता है। इससे चोरी होने का लोगों को भय बना रहता है। लोगों ने दो माह से बंद पड़ी हाईमास्क लाइट को चालू कराने की मांग को लेकर नगर परिषद के आयुक्त को ज्ञापन दिया है।

स्कूटीके फार्म जमा कराने के निर्देश

हिंडौन सिटी|राजकीय पीजीकॉलेज में अध्ययनरत नियमित विशेष पिछड़ा वर्ग की छात्राओं से देवनारायण छात्रा स्कूटी के फार्म आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की बेवसाइट से डाउनलोड कर 30 सितंबर तक जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य श्यामलाल मीणा ने बताया कि छात्रा द्वारा आवेदन पत्र पूर्ण रुप से भरा हुआ तथा संलग्नों की प्रमाणित प्रति होनी चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

65लाख से होगा नाली का निर्माण

कैमला|गांव में65 लाख की लागत से सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के जेईएन नरेश मीणा ने बताया कि गांव कैमला में पीडब्ल्यूडी द्वारा राधाकुंड(तेली वाली तलाई) से गडुओं तक सड़क के बीच सेंटर में से 8-8 मीटर दूर दो फुट चौड़ी 3 फुट गहरी पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान इस परिधि में हो रहे अवैध अतिक्रमणों को चिहिन्त करके हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रतियोगिताके परिणाम घोषित

करौली|राउमावि करौलीमें आयोजित 47वें जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी, जनसंख्या शिक्षा मेला राष्ट्रीय रॉल प्ले तथा लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया है। मेला प्रभारी गोविन्द दयाल शर्मा ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में राउमावि डाबरा के प्रद्युमन मीणा, तालचिडा