पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल समस्या से छात्रों में आक्रोश

पेयजल समस्या से छात्रों में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजल समस्या से छात्रों में आक्रोश

मासलपुर| राउमाविमासलपुर में पेयजल समस्या को लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। समस्या समाधान के लिए छात्रों ने कलेक्टर को पत्र भेजा है। छात्रों ने पत्र में उल्लेख किया कि राउमावि में छात्र संख्या 700 से ज्यादा है लेकिन पानी की व्यवस्था के लिए मात्र एक नल कनेक्शन है। जिसमें पर्याप्त पानी नहीं आने पर दोपहर तक टंकी खाली हो जाती है। छात्रों ने बताया कि स्कूल में एक साल पूर्व जलदाय विभाग द्वारा सिंगल फेज नलकूप स्थापित किया लेकिन विद्युत निगम द्वारा बिजली कनेक्शन नहीं करने से नलकूप नकारा पड़ा हुआ है। इसके चलते छात्रों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में प्रधानाचार्य जयसिंह मीणा का कहना है कि नलकूप को चालू कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

अधूरीसड़क का निर्माण पूरा कराएं

करौली| हिंडौनके गांव ढिंढोरा बस स्टेंड से हुक्मीखेड़ा गांव को जाने वाले प्रमुख मार्ग के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर कृपालसिंह डागुर ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग से शीघ्र अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है। इसी प्रकार गांव कसाने का नंगला के राउप्रावि में भी अध्यापक लगाने की मांग की गई है।

एकीकरणकी विसंगतियां दूर की जाएं

करौली| विद्यालयएकीकरण में विसंगतियों को दूर समय पर नहीं किया गया तो शिक्षा बचाओ नागरिक समिति के पदाधिकारी विशेष अभियान शुरू करेंगे। समिति के महेश सिंह जादौन, महेश सिंह जितेंद्र भूषण ने बताया कि राज्य सरकार ने हालांकि एकीकरण में खामियां रहना स्वीकार किया है और नए सिरे से दिशा- निर्देश भी दिए हैं। फिर भी जिले में गलत मर्ज किए स्कूलों को यथावत नहीं रखा तो समिति के पदाधिकारी एकजुटता से शिक्षा विद्यार्थियों के हित में अभियान चलाएंगे।

आठकक्षाओं पर मात्र एक शिक्षक

मासलपुर| ग्रामपंचायत जमूरा के राप्रावि नयापुरा में 8 कक्षाओं में पढ़ रहे 97 छात्रों के अध्यापन के लिए मात्र एक शिक्षक होने से छात्रों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र भेजकर विद्यालय के पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की है।

जिलापेंशन निस्तारण समिति की बैठक 29 को

करौली| विभिन्नविभागों में लंबि