- Hindi News
- छात्रासंघ कार्यकारिणी ने एबीवीपी की सदस्यता ली
छात्रासंघ कार्यकारिणी ने एबीवीपी की सदस्यता ली
करौली| एबीवीपीका जिला सम्मेलन रविवार को रामस्नेही कीर्ति राम आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। इसमें कन्या महाविद्यालय की छात्रासंघ कार्यकारिणी ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन के प्रथम सत्र में कार्यक्रम का उद्घाटन एवं परिचय कराया गया। दूसरे सत्र में एबीवीपी का इतिहास एवं विकास का रहा।
इसमें एबीवीपी के जिला सह प्रमुख भोलाराम शर्मा एवं व्याख्याता महेश चन्द्र गर्ग ने परिषद के उद्भव होने की बात कहते हुए महाविद्यालयों की समस्याओं को आगे लाकर उनका समाधान विद्यार्थियों द्वारा स्वयं कराने की बात कही। दूसरे सत्र में एडवोकेट हरकेश मीणा एवं जिला सह प्रमुख गजानंद सोलंकी ने लिया। इस सत्र में कन्या महाविद्यालय छात्रासंघ अध्यक्ष योगिता सिंह जादौन, उपाध्यक्ष पायल सोनी महासचिव ज्योति शर्मा सहित छात्राओं ने एबीवीपी सदस्यता ग्रहण की।