- Hindi News
- मनरेगा में मृतक के नाम से भी उठा ली मजदूरी
मनरेगा में मृतक के नाम से भी उठा ली मजदूरी
करौली| ग्रामपंचायत सायपुर के सहायक सचिव पर गांव के ही लोहरेलाल चतुर्वेदी ने स्वयं मृतका पुत्रवधु के नाम से मनरेगा योजना में फर्जी मस्टररोेल से मजदूरी राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के यहां शिकायत की है।
सायपुर निवासी लोहरेलाल चतुर्वेदी, हरिलाल, भूरा विष्णु आदि ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया है कि लोहरेलाल ने जॉब कार्ड से वर्ष 2011-12 में मस्टररोल पर कार्य किया, इसके बाद कोई काम योजनांतर्गत नहीं किया। इसके बावजूद भी उनके नाम से वर्ष 2013-14 में फर्जी तरीके से नाम जोड़कर ग्राम पंचायत का सहायक सचिव मजदूरी राशि उठाता रहा है। इतना ही नहीं उनकी पुत्रवधु विमलेश की वर्ष 2011 में मौत हो गई, उसके भी नाम से सहायक सचिव ने वर्ष 2014 तक फर्जकारी करते हुए मस्टररोल में नाम जोड़कर मजदूरी राशि हड़पी है। उन्होंने साक्ष्य पेश करते हुए सहायक सचिव मेट के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
प्रतियोगिताएंहोंगी
करौली|विधिकसेवा दिवस के अवसर पर 29 सितंबर 2014 को ब्लॉक स्तर के विद्यालयों में विधिक जागृति के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी हुकमचंद मीना ने बताया कि राजकीय अराजकीय उमावि मावि के कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की पोस्टर-पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताएं ब्लॉक पर होंगी।