पाॅलिथीन का उपयोग नहीं करने का संकल्प
पाॅलिथीन का उपयोग नहीं करने का संकल्प
करौली|पर्यावरणचेतना समिति की बैठक रविवार को फूटाकोट स्थित चतुर्वेदी सदन में अध्यक्ष दामोदर शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें नगर में प्रारंभ होने वाले स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने नगर परिषद का स्वच्छ करौली अभियान को साकार रुप करना है तो नगर में व्यापारियों द्वारा प्रतिदिन क्विंटलों पॉलीथीन थैलियों पर प्रभावी रोक के लिए व्यापारियों से वार्ता कर पॉलिथीन थैली प्रयोग में नहीं लेने का संकल्प लेने के लिए कहा गया।