पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहंदी प्रतियोगिता में रीनू निशा प्रथम

मेहंदी प्रतियोगिता में रीनू निशा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनजयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज सदन में महिला मंडल की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में रीनू सिंहल जूनियर वर्ग में निशा गुप्ता अव्वल रहीं।

अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष उर्मिला भगत ने बताया कि जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में जो उत्साह देखने को िमल रहा है वह देखते ही बन रही है। सोमवार को आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में समाज की 34 जूनियर वर्ग में 57 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल की साक्षी सिंघल निधि गुप्ता ने सीनियर वर्ग में रीनू सिंहल पुत्री कैलाश चंद सिंघल प्रथम, राखी गर्ग प|ी बालकृष्ण गर्ग द्वितीय तथा माधु बंसल प|ी रिद्धी बंसल को तीसरे स्थान पर घोषित किया।

इसी प्रकार जूनियर वर्ग में निशा गुप्ता पुत्री वीरेंद्र गुप्ता प्रथम, वैशाली जिंदल द्वितीय तथा शिवानी अग्रवाल पुत्री बालकृष्ण अग्रवाल को तीसरे स्थान पर घोषित किया। इस मौके पर गायत्री सर्राफ, आशा बजाज, राजकुमार गुप्ता, रेणु गर्ग, शालिनी सिंहल, मधु गुप्ता, इन्दिरा गुप्ता, विद्या गुप्ता, रेखा गोयनका, सुशीला मंगल, गायत्री गोयनका, सुनीता सर्राफ, सुमन जिंदल अरुणा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

आजरंगोली प्रतियोगिता

अग्रसेनजयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज सदन में महिला मंडल द्वारा मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगा। अध्यक्ष उर्मिला भगत ने बताया कि मंगलवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागी रंग अपने साथ लाएं।

करौली. अग्रवालसदन में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती महिला छात्राएं।