पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुखिया का डेढ़ घंटे तक करते रहे इंतजार

मुखिया का डेढ़ घंटे तक करते रहे इंतजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | पंचायतआमचुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ एआरओ की बैठक बुलाई, लेकिन स्वयं डेढ़ घंटे देरी से बैठक में पहुंचने पर अधिकारियों को खासा इंतजार करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत आमचुनाव संबंधी रिकार्ड निर्वाचन शाखा में जमा कराने चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों को मुक्त करने के लिए बैठक बुलाई गई। इस पर सभी आरओ एआरओ निर्धारित समय पर दस्तावेजों के साथ बैठक में पहुंच गए, लेकिन स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी डेढ़ घंटे बाद बैठक में पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी का इंतजार करना पड़ा। इस बारे में जब जिला निर्वाचन अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी से बात करने की कहकर पल्ला झाड़ दिया।