पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में अध्यापकों के पद रिक्त, परीक्षाएं नजदीक, कोर्स अधूरा

स्कूलों में अध्यापकों के पद रिक्त, परीक्षाएं नजदीक, कोर्स अधूरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करसाई| एकओर सरकार बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों को क्रमोन्नत कर नई-नई योजनाएं चला रही है वहीं स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने के चलते विद्यालयों में कोर्स पूरा होने वार्षिक परीक्षाएं नजदीक होने से अभिभावकों को परीक्षा परिणाम को लेकर चिंताएं सताने लगी हैं।

क्षेत्र के राजौर अतेवा गांव के अभिभावकों ने बताया कि विद्यालयों मे स्कूलों में व्याख्याता नहीं होने से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में डूबता जा रहा है। वहीं बोर्ड परीक्षाएं अगले माह से शुरू होने वाली हैं, लेकिन अभी तक रिक्त पदों को नहीं भरे जाने से विद्यार्थियों के कोर्स अधूरे हैं। राउमावि राजौर में अंग्रेजी, हिंदी साहित्य, भूगोल, सामान्य ज्ञान के व्याख्याताओं के पद रिक्त होने से संस्थाप्रधान एवं अभिभावकों ने कई बार जनप्रतिनिधियों तथा सरकार को अवगत कराए जाने के बावजूद आज तक समाधान नहीं हुआ है। इसी प्रकार दसवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले गणित, सामान्यज्ञान, हिंदी के वरिष्ठ अध्यापकों के पद रिक्त है। इसी प्रकार सामान्य शिक्षक के भी दो पद खाली हैं। चतुर्थ श्रेणी का पद स्कूल क्रमोन्नत होने के साथ ही रिक्त चल रहा है इसी प्रकार राउमावि अतेवा लगभग तीन साल पहले मावि से उमावि में क्रमोन्नत हुआ था। तब से लेकर आज तक बिना मुखिया के ही स्कूल संचालित हो रहा है। अभिभावक तालाबंदी भी कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला है। इसके अलावा विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान, हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी के व्याख्याता हिंदी, सामान्य ज्ञान, संस्कृत के अध्यापक सहित दो सामान्य अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं।

करौली जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) रामकैलाश मीणा ने बताया कि पूरे जिले में सेकंड ग्रेड के शिक्षकों की कमी तो पूरी की जा चुकी है। रही बात व्याख्याताओं की तो उसे भी शीघ्र डीपीसी के माध्यम से भर दिया जाएगा।