पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साधना कॉलोनी में आवासीय प्लॉट एवं फ्लैट लेने के लिए अफसरों का झुकाव बढ़ा

साधना कॉलोनी में आवासीय प्लॉट एवं फ्लैट लेने के लिए अफसरों का झुकाव बढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी| बनकीरोड एवं बाजना रोड पर श्री मोहन बिल्ड़ स्ट्रेक्चर कोलोनाइजर प्राइवेट लिमिटेड़ की ओर से साधना कॉलोनी में दिए जा रहे आवासीय प्लॉट एवं फ्लैट लेने के लिए सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष आकर्षण बना हुआ है। करौली जिले के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी इस कॉलोनी में आवासीय प्लॉट एवं फ्लैट लेने में अपनी पहली पसंद मान रहे हैं।

गौरतलब है कि जिले में पहली बार श्री मोहन बिल्ड स्ट्रेक्चर कोलोनाइजर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पट्‌टेसुदा आवासीय प्लॉट एवं फ्लैट बहुत ही रियायती दर पर विक्रय किए जा रहे हैं। सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बैंक की ओर से इसके लिए ऋण सुविधा भी होने के कारण सरकारी अधिकारी-कर्मचारी इस साधना कॉलोनी में आवासीय फ्लैट एवं प्लॉट लेना काफी पसंद कर रहे हैं। श्री मोहन बिल्ड स्ट्रेक्चर कोलोनाइजर प्राइवेट लिमिटेड़ के निदेशक वृजनंदन बेनीवाल एवं सचिव सियाराम लहकोड़िया ने बताया कि उनकी कॉलोनी में अधिकतर सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आवासीय प्लॉट फ्लैट लिए हैं। इसके अलावा व्यापारी वर्ग का भी कॉलोनी में फ्लैट और प्लॉट लेने के प्रति रूझान बना हुआ है। बताया कि कॉलोनी में 30 फुट चौडे़ रास्ते के साथ अावश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा पट्‌टे शुदा फ्लैट प्लॉट होने से खरीदार के लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हैं। यही वजह है कि साधना कॉलोनी में श्रीमोहन बिल्ड़ स्ट्रेक्चर कोलोनाइजर प्राइवेट लिमिटेड़ की ओर से विक्रय किए जा रहे आवासीय प्लॉट एवं फ्लैटों को खरीदने में लोगों को आकर्षण बना हुआ है। इस कॉलोनी के लिए शहर के प्रमुख स्थानों से पहुंचना काफी आसान है। इसके अलावा शांति प्रिय माहौल होने के कारण भी लोग इस कॉलोनी में प्लॉट फ्लैट लेना काफी पसंद कर रहे हैं।