सैनी युवा संगठन के चुनाव संपन्न
करौली | रविवारको सैनी युवा संगठन के चुनाव सीताराम जी मंदिर परिसर में संपन्न हुए। बनैसिंह कुशवाह ने बताया कि संगठन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह सैनी एवं उपाध्यक्ष गजेंद्र सैनी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं महासचिव के लिए भी मतदान हुआ, जिसमें कुलदीप कुशवाह 12 मतों से विजयी हुए। रामगोपाल सैनी की ओर से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं महासचिव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।