कलेक्टर के िखलाफ महिलाओं का हंगामा
करौली. शहरमें पेयजल किल्लत को लेकर कलेक्टर के व्यवहार की करौली विधायक से करती शिकायत महिलाएं।
कार्यालय संवाददाता | करौली
शहरमें सालभर से व्याप्त पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से आखिरकार महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के खिलाफ मुर्दाबाद हाय-हाय के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं महिलाओं ने पानी की मांग के बदले कलेक्टर पर जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। गुस्साई महिलाओं ने करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर का कलेक्ट्रेट में घेराव करते हुए शहर में व्याप्त बिजली-पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक दर्शनसिंह ने महिलाओं का हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाते हुए राज्य सरकार मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही।
मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में शहर की अनाज मंडी, रंगरेजों की गली, सीताबाड़ी,पुरानी सब्जी मंडी आदि कॉलोनियों के लोग कुछ महिलाओं को साथ लेकर सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर निवास पर कलेक्टर से मिलने गए। मगर कलेक्टर साब,सर्किट हाउस में मॉर्निंग वाक करते हुए मिल गए। इसी बीच महिलाओं ने पानी की समस्या का रोजना रोया,तो कलेक्टर मॉर्निंग वॉक में दखल पर भड़क गए और महिलाओं को जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। आक्रोशित महिलाओं के तेवर गर्म हुए तो साब भी तैश में गए और पुलिस बुलवा ली। महिलाओं ने कहा कि एक साथी युवक अशोक को पुलिस पकड़कर ले गई, जिसे बाद में बमुश्किल छुड़ाकर लाए। कलेक्टर के दुर्व्यवहार जेल भिजवाने की धमकी से महिलाओं का गुस्सा भी चरम पर पहुंच गया। साथी युवक को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने के बाद महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जमकर नारेबाजी के साथ हंगामा किया।
पानी की मांग कर रहीं महिलाओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारे लगाते हुए कलेक्टर को हटाने की सरकार से मांग की। इसी बीच करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घेरकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया। विधायक गुर्जर ने शहर में व्याप्त पेयजल समस्या समाधान के लिए नगर परिषद के आयुक्त को फोन किया तो संपर्क नहीं हुआ और पीएचईडी के अभियंता से बात की। साथ ही गुर्जर ने उत्तेजित महिलाओं से मांग का ज्ञापन लेकर शांत करते हुए प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। विधायक दर्शनसिंह गुर्जर के साथ महिला पुरुषों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र देने गया तो कलेक्टर नहीं मिले। इस पर विधायक ने कलेक्टर से दूरभाष पर बात की तो पीए को मांग पत्र सौंपने को कह दिया। इसके बाद महिलाएं कलेक्टर से मिलने पर अड गई और कैंटीन में बैठकर कलेक्टर के आने का इंतजार किया। जैसे ही लगभग दो घंटे बाद कलेक्टर की गाड़ी कलेक्ट्रेट के पोर्च में आई तो महिलाएं उनसे मिलने चैंबर में पहुंच गई। महिलाओं के शोर-शराबे से कलेक्टर ने पहले तो कहा कि हो-हल्ला करना है तो करती रहें, मिलना है तो शांति से बात करने दो-तीन महिलाएं सकती हैं। इस पर विधायक दर्शनसिंह पार्षद मुकेश जैन के साथ कुछ महिलाएं चैंबर में घुस गई और अपनी पीड़ा जाहिर की। इसी दौरान कवरेज के लिए मीडियाकर्मी भी पहुंच गए,मगर कलेक्टर ने तल्ख तेवर दिखाते हुए मीडियाकर्मियों को बाहर जाने को कह दिया। साथ ही इस बारे में कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया और कहा कि मेरा वर्जन आपको पीआरओ के माध्यम से मिल जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में हरिचरण तमोली, पुष्पेंद्र, सुनील, सोनू, राहुल, अशोक,घनश्याम सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।
जलमांगा तो जेल
राज्यसरकार भले ही लोगों शुद्ध पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों खर्च कर योजनाएं संचालित करती है। मगर विभागीय प्रशासनिक अधिकारी पेयजल जैसी समस्या को सुनने तक तैयार नहीं हैं। यहां तक कि समस्या समाधान की मांग पर गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती है। ऐसा ही मामला सोमवार को जिला मुख्यालय पर देखने को मिला। जिसको लेकर कई कॉलोनियों की महिलाओं ने कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हंगामा कर अपना विरोध जताया।
जेईएनको निलंबित किया
प्रशासननगर परिषद शहर में पेयजल आपूर्ति में नाकाम रहा है और सालभर से पेयजल संकट से निजात नहीं दिला पाया है। वहीं प्रशासन अब खुद की नाकामी को निचले स्तर के अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए बचने का प्रयास कर रहा है। सोमवार को महिलाओं के प्रदर्शन आक्रोश के चलते प्रशासन ने शहरी जल योजना करौली में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता जगदीश मीना को योजना में लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। यह निलंबन आदेश जिले के हाकिम ने सोमवार को जारी किया है। इसमें कनिष्ठ अभियंता को उच्च अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना कर राजकार्य में लापरवाही मानते हुए मुख्यालय अतिरिक्त मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग क्षेत्र भरतपुर किया है।