- Hindi News
- क्षेत्र के विकास के लिए जिला प्रभारी से मुलाकात
क्षेत्र के विकास के लिए जिला प्रभारी से मुलाकात
मासलपुर | कस्बेनिवासी रमेश चंद लवानिया ने शनिवार को पंचायत चुनावों में करौली जिले के भाजपा प्रभारी मोहन लाल गुप्ता से मुलाकात कर मासलपुर क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं से अवगत कराया।
लवानिया ने प्रभारी को बताया कि मासलपुर डांग क्षेत्र है यहां के ग्रामीणों को रोजगार की समस्या के चलते खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार के लिए मासलपुर में स्टोन मार्ट स्थापित करने की घोषणा की गई। लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हो पाया है। इसी प्रकार क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति मासलपुर के 33 केबी बिजली ग्रिड स्टेशन से की जा रही है अधिक लोड के कारण बार-बार फाल्ट एवं कम वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान है। मासलपुर में 132 ग्रिड स्टेशन स्वीकृत कराने तथा गांव डांडा, सीलोती एवं खेडिय़ा में निर्माणाधीन 33 केबी ग्रिड स्टेशनों का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है। वहीं मासलपुर में पानी की आपूर्ति एक दिन छोड़कर एक दिन की जा रही है इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करा दिया गया मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई है।
चुनावकराने का िनर्णय
करौली | रामजीलाल मीणा की अध्यक्षता में कार्यालय पर रविवार को दक्ष प्रजापति विकास संस्थान जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इसमें समिति के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। हेमराज ठेकेदार उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में समिति के 22 फरवरी को चुनाव तथा ब्रजकिशोर प्रजापति को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर रामेश्वर, छीतरलाल, गोपाल, लक्ष्मण, राजू, राकेश, हेमराज, शिवानंद, राजकुमार आदि उपस्थित थे।