पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता रैली से दिया संदेश

जागरूकता रैली से दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामावितलहटी के प्रधानाध्यापक ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं जैसे तूफान और तबाही से बचने के लिए पर्यावरण के संरक्षण की जरूरत है। इसके लिए सभी को जागरुक रहना होगा।

प्रधानाध्यापक शर्मा मंगलवार को वन विभाग मासलपुर द्वारा विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर आयोजित जागरुकता रैली को संबोधित कर रहे थे। वनपाल दशरथ सिंह वन रक्षक नरसिंह जादौन के कहा कि हानिकारक किरणों से त्वचा के रोग, अंधापन, कैंसर की आशंका बढ़ जाएगी तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाएगी इसलिए पर्यवरण को संरक्षण करने की जिम्मेदारी लेनी चहिए। इस अवसर पर सहायक वनपाल महेश चंद शर्मा, रामस्वरूप जाटव, श्याम सुन्दर, सुरेश चंद शर्मा, रतीराम मीणा, ओमप्रकाश ओझा, शिक्षक छोटेलाल, हेमराज, सूरजभान, हरिओम शर्मा ने भी ओजोन परत की सुरक्षा को लेकर विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली एवं ओजोन परत को लेकर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

प्रतियोगिताएंहुई

गुढ़ाचंद्रजी| विश्वओजोन परत दिवस के अवसर पर मंगलवार को वन विभाग की ओर से कस्बे के एक निजी विद्यालय में विश्व ओजोन परत दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने बालकों को ओजोन परत के बारे में विस्तार से जानकरी देते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में ओजोन परत पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विद्यालय के 35 बालकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितिय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को वन प्रसार अधिकारी नत्थी लाल मीणा ने पुरस्कृत किया।

सपोटरा|वनविभाग सपोटरा के तत्वावधान में मंगलवार को आदर्श विद्या मंदिर में क्षेत्रीय वन अधिकारी सूरजमल जाटव की अध्यक्षता में ओजोन दिवस मनाया गया।

हिंडौनसिटी| विश्वओजोन परत संरक्षण दिवस पर मंगलवार को रैली निकाली गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी सीताराम मीना ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी दी।

हिंडौनग्रामीण| गांवखेडाजमालपुर के राजकीय माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को ओजोन दिवस मनाया गया। विज्ञान विषय के प्रभारी एवं कार्यवाहक प्रधानाध्यापक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय में ओजोन दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण पर निबंध पोस्टर प्रतियोगिताएं हुई।

सपोटरा. छात्रों को संबोधित करते क्षेत्रीय वन अधिकारी।

करौली