- Hindi News
- कलेक्टर को ज्ञापन देकर रहने के िलए मांगी जमीन
कलेक्टर को ज्ञापन देकर रहने के िलए मांगी जमीन
करौली| भाजपाजनता युवा मोर्चा के देहात अध्यक्ष शेरसिंह बैंसला के नेतृत्व में गुड़ला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। देहात अध्यक्ष शेरसिंह बैंसला, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सारस्वत, अरविंद सिंह धाबाई, अमित शर्मा, विनोद जाटव, रामकेश जाटव, राजकुमार जाटव, रवि हरिजन, कुलदीप जाटव, राघव जाटव सहित कई लोगों ने बताया कि गुड़ला, भगतपुरा, बल्लूपुरा में जाटव हरिजन परिवार के लोगों को रहने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं होने से एक ही जगह पर जानवरों की तरह जीवन यापन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस बारे में ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से गरीब परिवारों को जमीन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
नादौती|एसडीएमकार्यालय में शुक्रवार को कलेक्टर बी.एल. जाटावत को मुंसिफ न्यायालय डीएसपी कार्यालय खोलने जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर वकील ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। नादौती अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश मीना, बिजेंद्र, राजेन्द्र, गिरधारी, जैलसिंह ने मुंसिफ न्यायालय डीएसपी कार्यालय नहीं होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया।