पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से ही समाज तथा देश की तरक्की संभव

शिक्षा से ही समाज तथा देश की तरक्की संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहावीरजी| गुर्जरआरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने कहा कि शिक्षा से ही समाज देश की तरक्की संभव है। बैसला शुक्रवार को नादौती सड़क पर नवनिर्मित भैरवनाथ बाजार के उद्‌घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में गंगापुर विधायक मानसिंह गुर्जर, आयकर कमिश्नर सुनीता बैसला, इंडियन ऑयल के मैनेजर अजय वर्मा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक बाबूलाल मीणा, बैंक प्रबंधक आर.के. जैन, नायब तहसीलदार शिवदयाल मीणा, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. बनै सिंह, महंत हेमराज, एडवोकेट विजय सिंह, कमोद पटेल, राजूलाल, गुलाब कौर, सुबुद्धि आदि सहित अनेक लोग मौजूद थे।

सामाजिकसुरक्षा पेंशनरों का होगा भौतिक सत्यापन

करौली| जिलेमें सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों का भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच संबंधित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं तहसीलदारों द्वारा की जाएगी। कलेक्टर जाटावत ने बताया कि इस कार्य को 31 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश किए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के भौतिक सत्यापन कार्य को 3 जनवरी तक पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।