- Hindi News
- करौली | वीणामेमोरियल बाल भवन में रविवार को राष्ट्रीय बाल
करौली | वीणामेमोरियल बाल भवन में रविवार को राष्ट्रीय बाल
करौली | वीणामेमोरियल बाल भवन में रविवार को राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान 2014 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। संस्था संरक्षक अजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय बाल श्री बालकों की सृजनात्मकता का सबसे बड़ा सम्मान है। प्रतियोगियों को अपनी जीत के लिए भरसक प्रयास करना चाहिए। वहीं पराजित प्रतिभागियों को गलती को सुधारने के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए। वीणा मेमोरियल सी.बी.एस.ई. स्कूल की प्रधानाचार्या योगिता शर्मा ने प्रतियोगी बालकों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समन्वयक हेमेन्द्र कुमार कश्यप ने बताया कि बालश्री प्रतिवर्ष सृजनात्मकता के क्षेत्र मे बालकों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतियोगिता मे कोटा, भीलवाड़ा, सीकर, जयपुर एवं करौली सहित विभिन्न शहरों से आए 45 प्रतियोगी बालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी शशांक राय ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे बच्चों की क्रिएटिविटी की जांच की जाती है। हस्तकला (ड्राइंग, पेंटिंग, कोलाज, क्ले) लेखन (कहानी, कविता, रिपोर्ट) प्रदर्शन कला (सिंगिंग, डांसिंग,नाटक) वैज्ञानिक नवीकरण (क्विज, मॉडल निर्माण) में से एक-एक बालक का चयन किया जाएगा।
करौली. बालश्रीसम्मान प्रतियोगिता में डांस करती एक छात्रा।
राज्य स्तरीय बालश्री सम्मान प्रतियोगिता