खाना बनाते समय बालिका झुलसी
खाना बनाते समय बालिका झुलसी
करौली|पांडेका कुंआ के पास शनिवार देर शाम को खाना बनाते हुए एक 14 वर्षीय बालिका झुलस गई। जिसे डॉक्टरों ने उपचार के लिए जयपुर रेफर किया है। पुलिस ने बताया कि सियाराम शर्मा की 14 वर्षीय पुत्री शनिवार देर शाम को घर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह झुलस गई। परिजनों ने उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया।