- Hindi News
- अभिभाषक संघ के अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी
अभिभाषकसंघ, हिंडौन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए एडवोकेट हरिशंकर वशिष्ठ का रविवार को यहां नई मंडी में आयोजित एक समारोह के दौरान जोरदार अभिनंदन किया गया। उन्हें कांग्रेस के करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे लक्खीराम बैरवा सहित प्रमुख नेताओं ने माला और साफा पहनाया तथा सम्मान किया।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट हरिशंकर वशिष्ठ सातवीं बार निर्वाचित हुए हैं। एडवोकेट वशिष्ठ के निवास पर रविवार को करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे लक्खीराम बैरवा ने निर्वाचन पर बधाई देते हुए माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाइयां बांटकर मुंह मीठा भी कराया गया।
इसके अलावा नई मंडी में आयोजित समारोह में अध्यक्ष हरिशंकर वशिष्ठ का लक्खीराम बैरवा के साथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवीसहाय दत्तात्रेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुरारीलाल वशिष्ठ, पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, युवक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह हाबूड़ा, नगर महामंत्री लाजपत सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल दत्ता, अनिल उपाध्याय आदि ने भी माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा सातवीं बार अभिभाषक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी।
हिंडौन सिटी. अभिभाषकसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित एडवोकेट हरिशंकर वशिष्ठ का सम्मान करते कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार रहे लक्खीराम बैरवा एवं अन्य कांग्रेसी।