- Hindi News
- करौली | कलेक्ट्रेटसभागार में गुरुवार को कलेक्टर डॉ.बी.एल. जाटावत की
करौली | कलेक्ट्रेटसभागार में गुरुवार को कलेक्टर डॉ.बी.एल. जाटावत की
करौली | कलेक्ट्रेटसभागार में गुरुवार को कलेक्टर डॉ.बी.एल. जाटावत की अध्यक्षता में 15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने विभागों के अधिकारियों को अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए योजनाओं पर तत्परता के साथ अमल करने को कहा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े कार्यों का भौतिक सत्यापन भी करें, जिससे योजनाओं को अमल में लाया जा सके। बैठक में उर्दू शिक्षण के लिए अधिक संसाधन, मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण,अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित उपलब्धता, तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कौशल उन्नयन, ग्रामीण विकास योजनाओं में उचित हिस्सेदारी सहित कुल 15 बिन्दुओं पर चर्चा की गई। निष्काम दिवाकर, अतिरिक्त कलेक्टर अतरसिंह मेवला, प्यारे लाल, रिषी राज सिंघल आदि उपस्थित थे।
पंद्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक