अंकतालिकाएं मिलेंगी
करौली | वीणामैमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2013-14 के बीएड प्रशिक्षणार्थियों की अंकतालिकाएं महाविद्यालय में प्राप्त हो चुकी हैं। इसलिए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात पुनर्मूल्यांकन संभव नहीं हो सकेगा। शेष सभी प्रशिक्षणार्थी स्वयं उपस्थित होकर अपनी अंकतालिकाएं प्राप्त कर लें।