- Hindi News
- एनएच 11 बी के निर्माण कार्य में तेजी आएगी
एनएच 11 बी के निर्माण कार्य में तेजी आएगी
करौली|करौली-धौलपुर सांसदडा.मनोज राजौरिया ने बुधवार को संसद सत्र के मध्याह्न दौरान केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर करौली शहर में एनएच 11बी के निर्माण के दौरान रही रहीं समस्याओं से अवगत कराया।
इस पर मंत्री गड़करी ने सड़क निर्माण में जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार कंपनी की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण समय पर करवाए जाने के निर्देश दिए।