पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध सड़क को किया ध्वस्त

अवैध सड़क को किया ध्वस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध सड़क को किया ध्वस्त

हिंडौन सिटी| शहरके ज्योति नगर में एक जने ने अपने घर के आगे मनमाने ढंग से सीमेंटेड सड़क का निर्माण कर लिया। इस निर्माण से पास-पडौसियों के घर में कॉलोनी और बारिश का पानी एकत्र होने की समस्या पैदा हो गई। इस संबंध में नगर परिषद को शिकायत मिली तो नगर परिषद के दल ने मौके पर पहुंचकर बुधवार को शाम इस अवैध सड़क को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। नगर परिषद के आयुक्त जीतेंद्र शर्मा ने बताया कि ज्योति नगर में अवैध रूप से बनाई गई सड़क को ध्वस्त करने के लिए परिषद के सफाई निरीक्षक खलीक अहमद, विलियम शर्मा, मोहन नागर मईनुद्दीन आदि जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध सड़क को ध्वस्त कर रास्ते को समतल कर दिया।

छात्रवृत्तिसूचना 15 तक भिजवाएं

करौली| माध्यमिकशिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी रामकैलाश मीणा ने जिले के सभी राजकीव अराजकीय संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षा विभाग दी जा रहीं सभी प्रकार की छात्रवृतियों को भामाशाह योजना में शामिल किया गया है। जिसके लिए एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था प्रधान पात्र विद्यार्थयों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में त्रुटिरहित पूर्ति कर 15 दिसंबर तक भिजवाएं। उक्त सूचना एमएस एक्सल 2007 में तैयार मय सीडी हार्डकॉपी में पत्रवाहक के साथ नोडल प्रधानाचार्य को भिजवाएं नोडल संस्था प्रधान उक्त सूचना को इकत्रित कर वाहक के माध्यम से 17 दिसंबर तक भिजवाएं। इसमें लापरवाही बरतने पर व्यक्तिश: जिम्मेदार होंगे।

हिन्दीविभाग कक्ष का उद‌्घाटन

हिंडौन सिटी|राजकीय पीजीकॉलेज में बुधवार को हिन्दी विभाग कक्ष का प्राचार्य ने फीता काटकर उदघाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्यामलाल मीणा ने की। हिन्दी विभाग के प्रभारी डॉ. गोविंद सहाय मीणा ने विभाग की भावी कार्ययोजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनिल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रो. एमएल गोयल, प्रो. रामकेश मीणा, डॉ. सुरेन्द्र गुप्ता भी मौजूद थे।

संस्थाप्रधानों को प्रशिक्षण

हिंडौन सिटी|राष्ट्रीय माध्यमिकशिक्षा अभियान के न्यूपा एवं यूकेरी के समर्थन से संचालित स्कूल लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एक दिवसीय संस्था प्रधान कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर