आरयू में एनएसयूआई आने पर जताई खुशी
करौली | राजस्थानयूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम में एनएसयूआई का कब्जा होने पर राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष पिंटू बैंसला ने कहा कि आगामी छात्रसंघ चुनाव में जिले के सभी कॉलेजों में सभी पदों पर एनएसयूआई के पदाधिकारी जोर-शोर से उतारने के लिए अभी से मेहनत करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुंजीलाल मीणा, यशपाल बैंसला, संजीव शर्मा, नरेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
क्रिकेटप्रतियोगिता 15 से
नादौती | सोपमें 15 दिसंबर से जय मीनेष क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। आयोजन कमेटी के सदस्य रामराज मीना ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास वाले मैदान में प्रतियोगिता होगी।