- Hindi News
- रामावि में नहीं हैं द्वितीय श्रेणी शिक्षक
रामावि में नहीं हैं द्वितीय श्रेणी शिक्षक
करौली | रामाविलखरुकी में रिक्त पदों पर द्वितीय श्रेणी शिक्षक लगवाने के लिए लखरुकी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। राधेलाल, राजूलाल ने बताया कि रामावि में कक्षा 1 से 10 तक 150 से ज्यादा छात्र हंै। कक्षा 9 में 50, कक्षा 10 में 20 छात्र-छात्राएं हैं और मात्र 2 तृतीय श्रेणी शिक्षक, एक वरिष्ठ शिक्षाकर्मी है। एक भी द्वितीय श्रेणी अध्यापक नहीं है और शेष पद रिक्त हैं।