लक्ष्य हासिल करने पर मिलेगी नकद राशि
करौली | सीएमएचओडॉ. अशोक जैन ने बताया कि दिसंबर से 30 मार्च 2015 तक निर्धारित लक्ष्य हासिल करने पर चिकित्सा स्टाफ को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रेरक, आशा सहयोगिनी, एएनएम को परिवार नियोजना कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए राशि में वृद्धि की है। इसके साथ ही पुरुष नसबंदी कराने पर पुरुष को तीन हजार रुपए नकद दिए जाएंगे।