पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्याण राय मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटवाएं

कल्याण राय मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटवाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. करौली | ठाकुरश्री कल्याणराय मंदिर की शहर के पास जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग पर मंदिर के पुजारी राधेश्याम शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में मंदिर भूमि से कब्जा हटाने के साथ ही कब्जा दिलाने की मांग की है। रणगवां ताल के पास मंदिर की आराजी खसरा नंबर 8250, 8251, 8255 8256 पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। यहां अवैध रूप से प्लॉटों का बेचान भी कर दिया है। विरोध करने पर अतिक्रमणकारी की तरफ से धमकी दी जाती है। मंदिर पुजारी व्यवस्थापक के नाते पीड़ित मंदिर में ही निवास करता है। मगर मंदिर की जमीन नहीं मिलने से सेवा-पूजा में भारी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में पुलिस-प्रशासन को कई बार शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसे उनसे जान का खतरा बना हुआ है।