- Hindi News
- स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल का समर्थन
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल का समर्थन
करौली | करौली-धौलपुरलोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज राजौरिया ने संसद में ‘स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल, 2014’ का समर्थन करते हुए कहा कि इस बिल में वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखा है। इससे देश में आर्किटेक्चर प्लानिंग को डवलप करके विश्व में हम अपनी शक्ति और योग्यता बढ़ा सकते हैं। जयपुर शहर ही नहीं, बल्कि जिला करौली के अंदर भंवर विलास पैलेस, मदनमोहन मंदिर, जिला धौलपुर में धौलपुर पैलेस, तीर्थराज मचकुण्ड, वनविहार पैलेस, निहाल टावर जैसी कई इमारतें, प्लानिंग और आर्किटेक्चर के साथ बनाई गई हैं। इस मौके पर उन्होंने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से राजस्थान में भी आर्किटेक्चर को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में ऐसी ही योजना और वास्तुकला विद्यालय की स्थापना करने की अपील की।