अवाॅर्ड के लिए नामांकन जरूरी
अवाॅर्ड के लिए नामांकन जरूरी
करौली|माध्यमिकशिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी किशनपाल जादौन जिले के सभी राजकीय अराजकीय मावि उमावि के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि पंचवर्षीय इन्सपायर अवार्ड योजना के तहत सभी विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन नामांकन करना अनिवार्य किया है। ऐसे विद्यालय जिन्हें गत पृथक-पृथक दो अवाॅर्ड प्राप्त हो चुके हैं को छात्रों का नामांकन नहीं कराना है और जिन्होंने अवाॅर्ड प्राप्त नहीं किया वह 15 दिसम्बर तक विद्यालय का रजिस्ट्रेशन कराते हुए विद्यार्थियों का नामांकन कराएं और उसकी हार्डकॉपी कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कराएं। नामांकन के लिए कक्षा 6 से 10वीं तक विज्ञान एवं गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त प्रति कक्षावार एक छात्र का नाम सम्मिलित करें।