मनोनीत पार्षदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ
करौली|एसडीएम कैलाशचन्द्रशर्मा ने बुधवार को नगर परिषद में मनोनीत चार पार्षद पुष्पेंन्द्र बंसल, गीता देवी माली, बृजेश व्यास धमेंद्र सिंह जादौन को नगरपरिषद सभापति बद्री माली की उपस्थित में पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उप सभापति वेदप्रकाश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल, महामंत्री जयेंद्र सिंह जादौन, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, नगरपरिषद आयुक्त दिनेश भार्गव सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद कार्मिक उपस्थित थे।
अधिकारीजाने लगे तो भड़के कार्यकर्ता : समारोहके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कैलाश चंद शर्मा को शहर की बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था के साथ सफाईकर्मी भर्ती प्रकरण आयुक्त के मुख्यालय पर नहीं ठहरने के मामले को लेकर अवगत कराया तो एसडीएम वहां से चलने लगे। वहीं नगरपरिषद आयुक्त दिनेश भार्गव सभापति बद्री माली भी एसडीएम के साथ कक्ष से बाहर गए तो कार्यकर्ता भड़क गए। भाजयुमो के प्रशांत सारस्वत ने आरोप लगाया कि नगरपरिषद कार्यालय में आयुक्त ने दलाल पाल रखे हैं। आयुक्त ने इसका खंडन किया।