पित्त की थैली से निकाली पथरी
पित्त की थैली से निकाली पथरी
करौली | पिछलेदो साल से पित्त की थैली में पथरी होने से परेशान चल रही होली खिड़किया निवासी शांति के परिजनों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में डॉ.ओ.पी.मीणा द्वारा महिला के ऑपरेशन होने के बाद राहत की सांस ली है। जिला अस्पताल में लगभग 2 दशक बाद इस तरह का बड़ा ऑपरेशन हुआ है। पूर्व में डॉक्टरों ने किसी भी प्रकार का कोई बड़ा ऑपरेशन नहीं किया है। इसके कारण लोगों का विश्वास सामान्य चिकित्सालय के डॉक्टरों की और बढ़ने लगा है। होली खिड़कियां निवासी दीपक कोली ने बताया कि उसकी मां का स्वास्थ्य पिछले दो साल से खराब था। पिछले एक माह पूर्व उसकी मां को अधिक परेशानी होने के कारण उसके पिता ने मां की जांच कराई। इसमें डॉक्टरों ने उसकी मां की पित्त की थैली में पथरी होने की बात कहते ही ऑपरेशन कराने की सलाह दी। शांति का पति आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी प|ी का निजी अस्पताल में या बाहर जाकर उपचार नहीं करा सकता था। सामान्य चिकित्सालय करौली में सवाईमाधौपुर के जिला अस्पताल से तबादला होकर आए डॉ.ओ.पी.मीणा ने पीड़ित महिला को ढ़ाढस बंधाते हुए 9 दिसम्बर को उसका ऑपरेशन किया।