- Hindi News
- मारपीट लूट के विरोध में डेढ़ घंटे चक्काजाम
मारपीट-लूट के विरोध में डेढ़ घंटे चक्काजाम
करौली के पांचना पुल के पास दिनदहाड़े वारदात पर भड़के लोग
भास्करन्यूज | हिंडौन ग्रामीण
करौलीके पांचना पुल के पास सोमवार दिनदहाड़े ट्रक चालक और बाइक चालक के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना से भड़के लोगों ने करौली मार्ग स्थित फैलीपुरा बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक इस चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश कर जाम खुलवाया। पुलिस ने लूट और मारपीट की घटना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालकों में साइड़ लेने को लेकर कहासुनी हो गई थी।
फैलीपुरा निवासी ट्रक चालक पप्पू खां पुत्र फजलू खां ने बताया कि सोमवार वह बर्रिया की खदान से रेता भरकर ट्रक से हिंडौन रहा था। उसके साथ साथी चालक चतर सिंह मौजूद था। दोपहर करीब 12 बजे करौली के पांचना पुल के पास बोलेरो में सवार होकर तीन बदमाश और बाइक पर सवार होकर एक बदमाश आया और ट्रक के आगे बोलेरो को लगाकर रुकवा लिया। पप्पू खां ने बताया कि बदमाशों ने उसे लात-घूंसों से मारपीट की और जेब मंे रखे ट्रक भाड़े के 25 हजार रुपए लूट लिए। बाइक सवार सिकंदरा निवासी भगवान सहाय पुत्र भग्गीराम ने बताया कि वह अपने मामा के लड़के अमरसिंह जाटव के साथ करौली से बयाना जा रहा था। तभी पांचना पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोककर मारपीट की और 1300 रुपए मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने यह भी बताया कि उन्होंने इस वारदात की रिपोर्ट पांचना पुलिस चौकी पर करानी चाही, लेकिन करौली थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए चौकी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर करौली के सदरथाना पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद फैलीपुरा निवासी ट्रक चालक पप्पू खां फैलीपुरा के बस स्टैंड पहुंचा तो उसने ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। काफी लोग इकट्ठे हो गए और विरोध में सड़क पर पत्थर कंटीली झांड़ियां डालकर जाम लगा दिया। इससे करौली-हिंडौन मार्ग के साथ हिंडौन-कोटरी मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर डीएसपी अर्जुन सिंह, सदरथाना प्रभारी बृजेन्द्र यादव, एएसआई विजय सिंह छोंकर पुलिस दल के साथ पहुंचे और जाम के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में करौली के सदरथाना प्रभारी रामावतार यादव को भी जाम स्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने जब घटना के संबंध में उचित कार्रवाई का आश्