पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करौली| दीबार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के

करौली| दीबार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| दीबार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के विरोध में 68 दिन से जारी हड़ताल सोमवार को स्थगित कर दी। जिससे न्यायालयों में फरयादियों की चहल पहल बढ़ गई। सोमवार को न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने काम काज किए। करौली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र बैंसला ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांगों पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने सहमति जता दी है। इसीलिए हड़ताल को स्थगित कर दिया है। इस हड़ताल में सहयोग देने वालों को अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश स्तर से मिलने निर्देशों की पालना करना बताया।

रोडवेजकी ग्रामीण बस सेवा से वंचित 15 गांव

बाजना| क्षेत्रके 15 गांवों में रोडवेज की ग्रामीण परिवहन बस सेवा का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर हिंडौन से बाजना होते हुए रीझवास तक ग्रामीण बस सेवा का संचालन कराए जाने की मांग की है। ग्रामीण अतर सिंह चौधरी, सुबोध चौधरी, करतार सिंह अशोक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव बाजना, कसानेकानंगला, गरगरीयानकापुरा, बेरखेड़ा, विजयपुरा, रीझवास मार्ग पर रोडवेज की ग्रामीण परिवहन बस सेवा का संचालन नहीं किया जा रहा है। इस मार्ग के मध्य करीब 15 गांव आते हैं। ऐसे में इन गांवों के लोगों को यातायात सुविधा से महरुम होना पड़ रहा है। जीप चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते है और मनमाना किराया वसूलते है। कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि हिंडौन से बाजना होते हुए रीझवास तक रोडवेज की ग्रामीण बस सेवा का संचालन किया जाए।

पर्यावरणचेतना के लिए पौधे लगाए

करौली| पर्यावरणचेतना पैदा करने के लिए शहीद भगतसिंह युवा समिति की ओर से दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के तहत कैलादेवी के कालीसिल श्मशान भूमि पर सघन पौधारोपण किया गया। शिवकुमार राजपूत, जितेंद्र बाल्मीक ने बताया कि समिति कार्यकर्ताओं ने कैलादेवी में क्रांतिकारी देशभक्त शहीद स्मारक परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं आमजन को पर्यावरण जागरूकता के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया। अभियान के तहत करीब 50 से ज्यादा पौधे लगाए गए। इस मौके पर राजेश गोस्वामी, शिवकुमार, जितेंद्र, बंटी राजपूत, मीठालाल जाटव, मंजीत शर्मा, अनिल, अजय, पप्पू, गोविंद, राजू, हंसराज, भरतू संतोष शर