पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्ट्रेट पर धरने का निर्णय

कलेक्ट्रेट पर धरने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुड़गांव. ट्रैक्टरचालकों की बैठक में ठेकेदार से बातचीत करते चालक।

भास्कर न्यूज| कुड़गांव

कस्बेके रामजी मंदिर प्रांगण में सोमवार को जिले के ट्रैक्टर यूनियन संघ की बैठक रामसिंह सरपंच की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संगठन हित में विभिन्न निर्णयों के साथ ही एक अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन जाम लगाने तथा मांगें नहीं माने जाने तक अनिश्चतकालीन हड़ताल पर रहने का सर्वसम्मति ने निर्णय हुआ। हालांकि बैठक में समस्या का निराकरण नहीं होने पर मंगलवार को फिर से संगठन की बैठक बुलाई गई है।

बैठक में ट्रैक्टर चालकों ने रॉयल्टी ठेकेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित 740 की दर की जगह 1300 से 1500 रुपए वसूले जाते हैं। विभाग की रसीद की जगह दूसरी रसीद देने तथा फंटी वाली ट्रॉली ओवरलोड वाहनों की एक रसीद दी जाती है। इस दौरान उन्होंने रॉयल्टी ठेकेदार को मौके पर बुलाकर वार्ता करनी चाही मगर ठेकेदार नहीं आया। इससे चालकों में रोष के साथ आक्रोश व्याप्त हो गया। इससे पहले करौली सवाईमाधोपुर जिलों के ट्रैक्टर चालक यहां एकत्रित हुए और संघ हित में चर्चा की। इस दौरान हरि गुर्जर, लवकुश चौधरी, रूपेश फुलवाड़ा, पप्पू मीना, विजयसिंह, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों ट्रैक्टर चालक उपस्थित थे।

आश्वासनपर बैठक समाप्त

ट्रैक्टरचालकों की बैठक में पहुंचे ठेकेदार हक्का खान ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार रॉयल्टी वसूली जाएगी अगर कोई ज्यादा वसूलता है, तो उसकी शिकायत करें। इसके बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बैठक में शामिल सभी ट्रैक्टर मालिकों को आश्वस्त किया कि 4 टन पर नियमानुसार निर्धारित राशि वसूली जाएगी। इसके बाद सभी ट्रैक्टर चालकों ने बैठक समाप्ति की घोषणा की।