- Hindi News
- वित्तीय स्वीकृति आने के बाद भी नियुक्ति नहीं, कलेक्टर को ज्ञापन
वित्तीय स्वीकृति आने के बाद भी नियुक्ति नहीं, कलेक्टर को ज्ञापन
वित्तीय स्वीकृति आने के बाद भी नियुक्ति नहीं, कलेक्टर को ज्ञापन
करौली|मुख्यमंत्रीनि:शुल्क दवा योजना के तहत डीडीसी सहायकों की नियुक्ति के लिए वित्तीय स्वीकृति आने के आद भी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी करौली द्वारा नियुक्ति नहीं दिए जाने की कलेक्टर से शिकायत की है। लोकेश कुमार शर्मा, परवेज आलम, संजय शर्मा, अशोक कुमार आदि ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत 1 अक्टूबर 2011 से 28 फरवरी 2014 तक कार्य किया लेकिन फरवरी 2014 के बाद कोई भी वित्तीय स्वीकृति नहीं आने के कारण उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार ने प्रदेश में 600 डीडीसी हेल्परों की संविदा या जॉब बेसिस पर नियुक्ति के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी उसके बाद भी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी करौली द्वारा उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इस पर कलेक्टर ने पीएमओ को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।