पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अव्यवस्थाएं, छात्रों का प्रदर्शन

अव्यवस्थाएं, छात्रों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| राजकीयमहाविद्यालय करौली की अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार छात्रसंघ कार्यकारिणी के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्टर को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

छात्रसंघ उपाध्यक्ष वकील सिंह गुर्जर, महासचिव शेरसिंह माली, संयुक्त सचिव जिगनेश शर्मा, कपिल शर्मा, कृष्णा गुलपारिया, धर्मराज सिंह गुर्जर, अजय शर्मा, जितेन्द्र सिंह, प्रवीण, चन्द्रशेखर, राहुल मीणा, विवेक शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, हितेश गुर्जर, राजाराम मीणा, मोनू मीणा, यश जैन आदि ने बताया कि विगत 6 माह से महाविद्यालय में अंग्रेजी के व्याख्याता का पद रिक्त चल रहा है तो पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्ष का पद भी पिछले 2 माह से रिक्त है। इसके चलते छात्रों का भविष्य गर्त में दिखाई दे रहा है। पुस्तकालयाध्यक्ष नहीं होने के कारण छात्रों को पुस्तक नहीं मिल पाई है। इसके कारण उनके बाजारों से पुस्तकें खरीदनी पड़ रही है। वहीं चतुर्थ श्रेणी के पद भी रिक्त चल रहे है। इसके चलते लैब छात्रसंघ कार्यालय में भारी परेशानी हो रही है। छात्रों महाविद्यालय स्टाफ पर भी पढ़ाई में अनियमित्ता बरतने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान की मांग की है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कार्योंकी जांच के लिए ज्ञापन

करौली| ग्रामपंचायत बहादुरपुर में चूरिया की गांव में सरपंच द्वारा ग्रेवल सड़क सहित अन्य कार्यों को कागजी खानापूर्ति बताते हुए चूरियाकी के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। सरपंच द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की मांग की है।

ग्रामीण ऋषिकेश, जयसिंह, रुपसिंह मीणा, गोपाल, मेघसिंह, मेघराम, राजेश, मुकेश, पतराम, नरेश, विजयसिंह, कैलाश, प्रहलाद, राकुमार आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया है कि सरपंच द्वारा चूरियाकी गांव में किसी प्रकार की ग्रेवल सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और ना ही चूरिया की से बहादुरपुर तक कोई खरंजा निर्माण कार्य कराया गई है। ऐसे कई कार्य हैं जो सरपंच द्वारा नहीं कराए गए हैं और उनका पैसा उठा लिया गया है। वहीं वर्ष 2007 से 2014 तक का नरेगा के कार्य का पैसा भी पोस्टमैन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सरपंच द्वारा कराए गए कार्यो की जांच करवा कर उचित कानूनी कार्रवाई की मा