गरीब का आशियाना जलकर राख
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी
हनुमानटॉकीज के पास कुरेशी मौहल्ले में सोमवार को एक गरीब का आशियाना आग में जलकर राख हो गया। आग में घर गृहस्थी का सामान जल गया।
कुरेशी पाड़ा निवासी हसमुद्दीन पुत्र मुन्ना पहलवान ने बताया कि उसका परिवार पाटोरपोश पर तिरपाल डालकर रहता है। इसी तिरपाल में घर गृहस्थी का सामान रखा हुआ था। सोमवार को अचानक आग लग गई। इसमें रजाई, गद्दे, कपड़े, बर्तन, चारपाई के साथ 20 हजार रुपए जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग के कारणों की जांच की। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
बाइकगाय से टकराई, दो घायल
फुलवाड़ाके पास बाइक गाय से टकराने से दो जने घायल हो गए। गुमानपुरा का निवासी टीकम सिंह भगवान सिंह बाइक से हिंडौन रहे थे। रास्ते में बाइक के सामने गाय आने से संतुलन बिगड़ गया और बाइक गाय से टकरा गई। इसमें गाय की मौके पर मृत्यु हो गई और बाइक सवार दोनों जने घायल हो गए। आजनहेड़ा निवासी बाइक सवार छोटे जाटव की बाइक से खेतों पर मजदूरी करने जा रही जाटव बस्ती की अतरबाई घायल हो गई। इसमें बाइक सवार छोटे जाटव भी घायल हो गया। गाजीपुर के निवासी विजय सिंह के 4 वर्षीय पुत्र को फुलवाड़ा में पिकअप के चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सनेट निवासी दीपक कुमार अपने भाई भरोसीलाल के साथ बाइक से गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और दोनों जने घायल हो गए। गांव कल्याणपुर से पुत्र का इलाज कराने के लिए अपने पति के साथ बाइक से हिंडौन रही आशा देवी बाइक फिसलने से घायल हो गई।
पाटोरटूटी, एक बकरी की मौत
करौली| हिंडौनकी ग्राम पंचायत जटनंगला के गांव रारौदियापुरा में अचानक पाटौरपोश ढह जाने से काफी नुकसान हुआ है। पीडित प्रकाश जाटव ने कलेक्टर से सहायता की मांग की है। उसने बताया कि बर्षा अधिक होने से पाटोर पोश टूटकर गिर गई। इससे एक बकरी की मौत हो गई और दूसरी बकरी का पैर टूट गया।
हिंडौन सिटी. हनुमानटॉकीज के पास आग से उजड़ा गरीब का आशियाना।