पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 घायल

जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण/ शेरपुर

गांवशेरपुर में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 10 जने घायल हो गए। इन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया है।

शेरपुर के घायल 60 वर्षीय अमरसिंह माली ने बताया कि उनके परिवार के रामदयाल माली के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह 8 बजे इसी विवाद को लेकर रामदयाल, रमन, जीतेन्द्र, उदय सिंह आदि ने कुल्हाड़ी, लाठी से घर पर हमला कर दिया और इस हमले में अमर सिंह के अलावा हुकम सिंह, दिनेश माली, भरोसी माली, बालिका खुशी घायल हो गई। पुलिस ने घायल अमरसिंह के पर्चाबयान पर मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के घायल रामदयाल माली ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर वहीं के अमर सिंह, मुकेश, धारा, भरोसी आदि ने दरात, धारियां लाठियों से घर पर हमला कर दिया दिया। इसमें रामदयाल, रामोतीदेवी, रमन, भगवान बबीता घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरजनपुरके स्कूल में एक ही िशक्षक

करौली| हरजनपुरगांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव के राउप्रावि में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है।

अजय सिंह, द्वारिका, बलबंत आदि ने बताया कि गांव के विद्यालय में 73 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन स्कूल में एक मात्र अध्यापक है जबकि एक अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर होने से छात्र-छात्राओं का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने रिक्त पदों को भरने की मांग की है।

हिंडौन सिटी. शेरपुरमें आपसी विवाद में हुए झगड़े में 10 लोग घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती घायल के पर्चाबयान लेती पुलिस।