पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करौली | लांगरागांव में रविवार को मीणा बनाम मीना के

करौली | लांगरागांव में रविवार को मीणा बनाम मीना के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | लांगरागांव में रविवार को मीणा बनाम मीना के विवाद के चलते महासभा के अध्यक्ष हीरालाल मीना की अध्यक्षता में मीणा समाज की बैठक हुई। बैठक में राजस्थान हाई कोर्ट में दायर याचिका, जिसमें मीना जाति को अनुसूचित जनजाति के बाहर किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। मीना मीणा के विवाद को एक षड्यंत्र करार देते हुए समाज के लोगों ने आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। बैठक में समाज के लोगों ने एक प्रतिनिधि मंडल बनाकर सोमवार को मंडरायल एसडीएम को ज्ञापन देने की मांग रखी। बैठक में मीणा समाज के प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, अमरसिंह नीमरोठ, प्यारेलाल मीणा, रामजीलाल मीणा, उपप्रधान तेजराम, केदार सिंह, अवेध कुमार, रामसिंह, रामफल मीणा, रामराज मीणा, पून्या मीणा, रमेश सरपंच आदि लोग उपस्थित थे।

आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं