समस्या समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
करौली | जनविकास सेवा समिति जीरौता के अध्यक्ष बंगाली सिंह राजपूत ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है कि पुरानी मस्जिद, कुआं आम रास्ते पर एक परिवार ने अतिक्रमण कर लिया है। इसी प्रकार लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीरौता के भवन पर अतिक्रमण कर पशु बांधने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में अनियमितता बरतने डीलर के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।